मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने प्रख्यात पार्श्व गायिका, स्वर साम्राज्ञी सुश्री लता मंगेशकर को उनके 90वें जन्म दिन पर प्रदेश के नागरिकों की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्री नाथ ने शुभकामना संदेश में कहा कि उन्होंने भक्ति, देश प्रेम और अन्य भाषाओं में अपने गीतों से करोड़ों भारतीयों के दिल में अपनी जगह बनाई। उनके गीत आज भी लोकप्रिय है।
हमें गर्व है सुश्री लता मंगेशकर मध्यप्रदेश में जन्मी और उन्होंने स्वर साधना से पूरे देश में मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है।
श्री नाथ ने कहा कि लता जी अपनी सुदीर्घ सुर साधना से विश्व नागरिक बन गई है। वे हमें ऐसे ही सुरों से सराबोर करते रहें। उन्होंने नागरिकों की ओर से लताजी के स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की है।